- एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीता
- लखनऊ -एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर भारतीय क्रिकेट टीम को तथा भारतीय महिला टीम को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रतिभा सिंह/अरुण सिंह संवाददाता नजरिया न्यूज ,दिल्ली/लखनऊ, 3सितंबर 2026।
एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम द्वारा गोल्ड जीते जाने पर सभी खिलाड़ियों, कोच, ट्रेनर व सपोर्टिंग स्टाफ़ और देशवासियों को हार्दिक बधाई और ओलंपिक के मेडल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।यह उद्गार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा:
सभी खेलों में पदक जीतने वाले हर खिलाड़ी और उनके पीछे मेहनत करनेवालों व खिलाड़ियों के अभिभावकों, समर्थकों को भी ढेर सारी बधाईयां। वहीं क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने पर उन्होंने अपने ह्वाट्सएप चैनल पर लिखा:
एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिन्द!
उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीता है।
भारत के लिए एकमात्र निर्णायक गोल लालरेमसियामी ने मैच के 10वें मिनट में किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले साल 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर ओडिशा सरकार ने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 5.5 लाख देने की घोषणा की है।
















