सिकटी/अररिया। अररिया भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को सिकटी अंचल मुख्यालय स्थित जनता दरबार में सुनवाई की गई। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कुल छः आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की गई।अंचलधिकारी मनीष कुमार चौधरी से बताया कि जनता दरबार में प्राप्त छः मामलों में से चार मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में सुनवाई पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगले जनता दरबार के लिए सुरक्षित रखा गया है।
जनता दरबार के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध तथ्यों की जांच की और आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रयास किया। अधिकारियों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को कानून के अनुरूप समाधान कराने की दिशा में आवश्यक जानकारी भी दी।
इस अवसर पर डिअरडीए निदेशक सौरव सिंहा, राजस्व अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
अररिया – मानव तस्करी का ट्रांजिट रूट बनता जा रहा सीमांचल
विशेष स्टोरी नजरिया न्यूज़, अररिया। सीमांचल के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत आसपास के इलाकों में मानव तस्करी का...
















