सिकटी/अररिया। बरदाहा थाना क्षेत्र के कौआकोह पंचायत में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक तालाब पर कपड़ा धोने गया था। इसी दौरान गांव के अन्य लड़कों के साथ नहाने लगा। तालाब के बीच स्थित जाट को छूकर पहले वापस लौटने की होड़ के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान शंकर कुमार (17), पिता बिनोद सरदार, ग्राम पंचायत कौआकोह, पोस्ट तीराखरदह, थाना बरदाहा, प्रखंड सिकटी, जिला अररिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शंकर कुमार कपड़ा धोने के लिए तालाब गया था। वहां अन्य लड़कों के साथ नहाने के दौरान सभी के बीच तालाब के बीच स्थित जाट को छूकर वापस लौटने की होड़ लग गई। लड़के जाट को छूकर लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे लड़कों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मछुआरे की मदद से शंकर को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शंकर अपने पिता का इकलौता पुत्र था।
उसकी मां का निधन पहले ही हो चुका है। इकलौते बेटे की मौत से पिता बिनोद सरदार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे से पूरे कौआकोह गांव में मातम पसरा है। कौआकोह पंचायत के मुखिया महेंद्र यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि शंकर अपने पिता का इकलौता पुत्र था। पिता को बेटे से काफी उम्मीदें थीं और उसके बड़े होने के बाद शादी कर परिवार बसाने की योजना थी। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किशोर की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई। घटना की सूचना मिलने पर बरदाहा थानाध्यक्ष मो. इम्तियाज खान सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। बरदाहा थानाध्यक्ष मो. इम्तियाज खान ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अररिया – मानव तस्करी का ट्रांजिट रूट बनता जा रहा सीमांचल
विशेष स्टोरी नजरिया न्यूज़, अररिया। सीमांचल के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत आसपास के इलाकों में मानव तस्करी का...
















