फारबिसगंज। शहर के फुलवरिया हाट के समीप शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज अभय तिवारी के नेतृत्व में सड़क किनारे अवैध रूप से लगी फल दुकानों को हटाया गया। दुकानों के कारण सड़क संकरी होने से यहां आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया गया। मौके पर नगर परिषद फारबिसगंज के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।
अररिया – मानव तस्करी का ट्रांजिट रूट बनता जा रहा सीमांचल
विशेष स्टोरी नजरिया न्यूज़, अररिया। सीमांचल के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत आसपास के इलाकों में मानव तस्करी का...
















