संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के डेगा चौक निवासी मो. जामिल ने मारपीट, रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दी है। आवेदन में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी बहन बीबी महजबी खातून के घर से 30 भर चांदी के जेवर और 5 हजार रुपये गायब हो गए थे। खोजबीन के दौरान गांव की बीबी नूरस्वा, पति अकूब, और उसके पुत्र मो. दानिश पर चोरी का संदेह हुआ। इसके बाद वे लोग अपने स्तर से सामान व रुपये की मांग करने लगे।आवेदन के अनुसार, इसी विवाद को लेकर 3 अक्टूबर को दिन में डेगा चौक पर बीबी नूरस्वा, मो. दानिश, अकूब पिता हबीब, मोजिब पिता हबीब और शब्बीर पिता हबीब ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज से मना करने पर सभी ने मारपीट की। इस दौरान मोजिब द्वारा लोहे की रॉड से मारने तथा शब्बीर पर मारपीट के दौरान 30 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया गया है। वहीं, अकूब पर मोबाइल फोन ले लेने का आरोप है।पीड़ित ने मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।















