-लूट में शामिल बाईक जप्त,10200नगद,चाँदी का चेन, मोबाईल बरामद।
नजरिया न्यूज रानीगंज।
रानीगंज पुलिस ने रानीगंज थाना में दर्ज कांड संख्या450/23 भारत फाइनेंस कर्मी से एक कलेक्शन एजेंट सुरेंद्र मण्डल से हथियार दिखाकर 191429लाख लूट की घटना मामलें में अप्राथमिकी एक अभियुक्त लट्टू कुमार शर्मा को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।केस के अनुसंधान कर्ता दारोगा गोरख कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम को गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर बेरख काला बलुआ मार्ग से पीछा कर गिरफ्तार किया गया।जिसमें लूट की घटना में शामिल अपाची बाईक,10200हजार नगद,चाँदी का चेन,लावा कम्पनी का एक मोबाईल बरामद कर जप्ती सूची बनाकर थाना लाया।वही थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लट्टू कुमार शर्मा ने पूछताछ में रानीगंज थाना में दर्ज कांड संख्या490/23 के एक दिन 21दिसंबर को तीन जगहों पर लूट पाट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया।जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की बात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया।
क्या है मामला…..
कोशकापुर मिलन चौक के समीप हथियार के भय दिखाकर भारत फाइनेंस कर्मी से एक लाख इक्यानवे हजार चार सौ उनत्तीस रुपया लूट की वारदात को बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया था।पीड़ित बैंक कर्मी के आवेदन पर रानीगंज थाना में अज्ञात अपराधकर्मी पर 450/23केस दर्ज हुआ है।सुपौल जिला त्रिवेणीगंज थाना मौन वार्ड संख्या08निवासी पीड़ित सुधीर कुमार मण्डल पिता सुरेंद्र मंडल ने बताया कि मैं भारत फाईनेंस बैंक शाखा रानीगंज में ग्रुप लोन का रुपया कलेक्शन कर्मी के रूप में ढेड़ साल से कार्यरत हूँ। बीते बुधवार22नवम्बर को ग्रुप लोन कलेक्शन के लिए रानीगंज ब्राँच से सुबह सात बजे बाईक से अकेले निकले। बथनाहा,कोशकापुर, बैरख आदि सात जगहों से ग्रुप लोन का कलेक्शन कर चार बजे के करीब बैरख से निकले ।रानीगंज लौटने के दौरान कोशकापुर उच्च विद्यालय से100मीटर पीछे एक बाईक हीरो एच एफ डीलक्स कम्पनी पर सवार तीन अपराधियों ने मेरा पीछा किया।और पीछे से मेरे बाईक में लात मारकर मुझे गिरा दिया और एक अपराधी अपने हथियार का भय दिखाकर मेरे बाईक के डिक्की से एक लाख इक्यानवे हजार चार सौ उनत्तीस रुपया,एक टेबलेट,मेरा विभो कम्पनी का मोबाईल, बायोमेट्रिक स्कैनर लूट कर बनमनखी की ओर फरार हो गया।
वही दूसरी घटना परिहारी निवासी सुधीर सिंह बीते 21दिसंबर को परसा हार्ट से उत्तर रास्ते मे करीब आठ बजे रात्री में सड़क किनारे बाईक लगाकर पेशाब कर जैसे हो अपना बाईक स्टार्ट किये उसी समय दो-दो बाईक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया।जिसमें एक अपराधी थ्रीनट से सर पर प्रहार कर सात हजार रूपये व छोटा मोबाईल,एसबीआई का एटीएम कार्ड,आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड छीन लिया।जिसके बाद परसा हॉट से रानीगंज जाने वाली मार्ग पर नगराही निवासी संतोष मण्डल 04हजार रुपये,एक मोबाईल लूट लिया।जिसके बाद गोपालपुर पेट्रोल पंप से करीब100मीटर उत्तर पक्की सड़क पर भरगामा थाना निवासी नवटोल धनेश्वरी निवासी निपिन कुमार यादव पिता कपिल देव यादव से 23हजार रूपये व रेडमी के मोबाईल व सैमसन का मोबाईल,एटीएम कार्ड लूट लिया था।






















