नजरिया न्यूज रानीगंज।
शुक्रवार को अररिया एएसपी रामपुकार ने रानीगंज थाना पहुंचकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मामले का समीक्षा किया .समीक्षा करने पहुंचे एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि वारंटों का निष्पादन ,अभियुक्तों की गिरफ्तारी ,शराब की बरामदगी ,थाना से जुड़े कार्यों सहित कई जरूरी कार्यों का समीक्षा किया गया है.
थाना क्षेत्र में गश्ती तेज करने ,अपराध पर अंकुश लगाने अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य जरूरी निर्देश भी थानाध्यक्ष को एएसपी ने दिया.मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार रंजन,थानाध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद थे.






















