नजरिया न्यूज रानीगंज।
रानीगंज थाना क्षेत्र पचीरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 राघोपुर निवासी 55 वर्षीय पोलु ऋषिदेव को लेवर ठीकेदार द्वारा रुपये के लेन देन को लेकर चार दिनों से जबरन अपने घर मे बंधक बनाकर रखा था। जिसे रानीगंज पुलिस के सहयोग से मुक्त कराकर सकुशल उनके घर पहुचाकर उनके परिजनों को सौप दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामलें को लेकर उनके परिजनों ने बताया कि पोलु ऋषिदेव बीते चार दिनों से बिना किसी सूचना के गायब था।हम लोग चार दिनों से काफी खोजबीन किये ।खोजबीन के दौरान पता चला कि पहुसरा पंचायत वार्ड संख्या13 लतराहा टोला निवासी लेवर ठीकेदार मोहम्मद तमन्ना जबरन 55 वर्षीय पोलु ऋषिदेव पिता स्व बिंदेश्वरी ऋषिदेव को ले जाकर अपने घर मे जबरन रखा है।उनके घर पर पहुँचे तो मोहम्मद तमन्ना ने बताया कि पंजाब में काम करने के नाम पर एडवांस रुपया लिया है।और काम पर भी नहीं गया है।मेरा रुपया दो तब छोड़ेंगे।जिसके बाद इस घटना की जानकारी रानीगंज पुलिस को दिया गया।रानीगंज पुलिस को मामलें की सूचना मिलने पर बुधवार को चौकीदार के सहयोग से पोलु ऋषिदेव को सुरक्षित उनके घर पहुँचा दिया।मामलें को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बंधक बनाने की बात गलत है।रुपये लेन देन को लेकर पोलु को रोक रखा था।जिसे चौकीदार को भेजकर पोलु ऋषिदेव को उनके घर पहुँचा दिया गया है।




















