आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
मंगलवार को रानीगंज राजद कार्यालय में युवा प्रखंड अध्यक्ष मो.इस्माइल के अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया.ग्राम चौपाल में कमरतोड़ मंहगाई,बेरोजगारी,गरीबी व नई शिक्षा नीति के विरोध में तथा तेजस्वी यादव के द्वारा 17 महीने में किए गए कार्यों को आमजनों तक ले जाने के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया.ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,युवा जिलाध्यक्ष मो.बशीरउद्दीन,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अविनाश मंगलम,उपाध्यक्ष सौरभ राणा,इंद्रानंद सिंह आदि ने कहा कि वर्तमान में तानाशाही सरकार के द्वारा गरीबों,दबे, कुचले का हकमारी किया जा रहा है.धर्म -मजहब के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं.देश में गरीबी ,बेरोजगारी चरम पर है लेकिन सरकार सिर्फ कुर्सी के लिए लोगों को आपस में लड़ाने की काम कर रही है.
देश में वर्तमान समय में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश हो रही है.ग्राम चौपाल के समापन के बाद लगभग दो दर्जन नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण किया गया.कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष मंटू यादव,बिरेंद्र मंडल,मीडिया प्रभारी डेविड कुमार,मोहतसिम अख्तर,मो.मुख्तार ,मो.फारूख, मुखिया आफताब आलम पिंटू,इरशाद राही,सूरज देव,सौरभ कुमार,धनंजय ऋषिदेव ,रवि ऋषिदेव,तौसीफ अहमद,आनंद कुमार,मनोज यादव,मो.हबीब,अनुराग कुमार ,राधे ऋषिदेव,विजय ऋषिदेव,अखिलेश यादव,मो.सुखानू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.






















