आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज थाना क्षेत्र गितवास वार्ड संख्या09में बुधवार की अहले सुबह गृहस्वामी राजीव मण्डल के घर मे लगी आग से घर में रखें सारे सामान जल कर खाख हो गया।आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया।गितवास वार्ड संख्या09निवासी राजीव मण्डल ने बताया कि अगलगी की घटना में घर का सारा सामान,गर्भवती गाय जल कर मर गयी।
वही बीआर11जिए8499ट्रैक्टर पूरी तरह जल कर खाख हो गया।इस अगलगी की घटना में करीब पाँच लाख का नुकसान हुआ है।अगलगी की सूचना पर रानीगंज थाना से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।






















