समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
समर आर्ट कैंप के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने कैंप का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चित्रकला, मूर्तिकला, कथक नृत्य एवं अभिनय कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। संस्था की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक आलोक कुमार मेहता ने विजुअल आर्ट फाउंडेशन द्वारा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार के लिए एक स्थायी कला भवन निर्माण का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कला भवन निर्माण हेतु हरसंभव सहयोग और आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा केंद्र स्थानीय कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
मौके पर चंदन प्रसाद, प्रो० अनिल कुमार गुप्ता, योगाचार्य शंकर पोद्दार, संस्था के अध्यक्ष उत्सव जायसवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, उपकोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, सचिव सज्जन कुमार, बलराम पंडित,व्यवस्थापक जिगर गुप्ता, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार, सदस्य सपन जी, आलमगीर अंसारी, विपीन कुमार, उज्ज्वल जायसवाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं कला प्रेमी मौजूद थे।
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर
नजरिया न्यूज़,अररिया। विकाश प्रकाश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अररिया के संयुक्त...






















