समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता एवं दो पुत्र को गिरफ्तार किया है।
इस बाबत मंगलवार को डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि उजियारपुर थाना में 15 जून कल सोमवार को सूचना मिली की सातनपुर वार्ड 3 स्थित एक व्यक्ति स्व रामदेव साह के पुत्र मदन साह उम्र 40 वर्ष को मारकर जख्मी कर सर को फोड़ दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही एसआई राहुल कुमार रजक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो मदन साह की मृत्यु हो चुकी थी। तत्पशचात पुलिस पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि गांव के ही सुनील साह के पुत्र राजा कुमार से जमीन का विवाद चल रहा था और आज राजा कुमार ने ही अपने भाई अमन कुमार एवं पिता सुनील साह तीनों मिलकर घटना का अंजाम दिया है।तत्पश्चात उक्त तीनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।इसी दौरान मृतक की पत्नी ने उक्त तीनों व्यक्ति पर मदन साह के सर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया।आवेदन के आधार पर थाना में कांड दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दशरथ मांझी संस्थान में पीएम पोषण योजना के तहत दो दिवसीय टीओटी कार्यक्रम संपन्न
वैशाली। राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को और बेहतर बनाने...






















