नजरिया न्यूज़, जोगबनी/अररिया।
पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव होटल के कमरे से बरामद किया गया है। हालांकि, मौत के कारणों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव अपने 6-7 साथियों के साथ नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। होटल में मौजूद अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है तथा मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच हुए विवाद के बाद दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) में प्रिंस यादव का नाम भी शामिल था। एफआईआर दर्ज होने के बाद वे अपने कुछ साथियों के साथ नेपाल चले गए थे और वहीं रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव पर वर्ष 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर कथित हमले का आरोप लग चुका था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजमेंट प्रभारी कन्हैया कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया
अब नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को लेकर बिहार और नेपाल दोनों जगह चर्चाओं का दौर जारी है।






















