समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत भवन के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार दास ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के जागृति स्कीम को ग्रामवासियों तथा आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया । विधिक जागरुकता शिविर में मुखिया बेनजीर बनो, सरपंच सैयदा खातून , कार्यपालक राकेश कुमार झा, सचिव प्रमोद कुमार महतो, न्यायमित्र विकास कुमार शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक अजय कुमार एवं आमलोग मौजूद थे।






















