आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
मंगलवार को बौसी थाना परिसर में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान व प्रशिक्षु बीडीओ बप्पी ऋषि के द्वारा चार लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया.मौके पर प्रशिक्षु बीडीओ ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर अनुज्ञप्तिधारी
शस्त्रधारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है,आगामी 23 फरवरी तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना है.मौके पर कई शस्त्र धारक मौजूद थे.





















