आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
मंगलवार को रानीगंज मुख्यालय स्थित तीन विभिन्न प्रतिष्ठानों में श्रम विभाग ने धाबादल घटित कर छापेमारी किया.छापेमारी धाबादल में रानीगंज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार,फारविसगंज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमर कुमार राय,अररिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमर ज्योति,जोकीहाट श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कश्यप के साथ रानीगंज थाना के दारोगा चंदन कुमार सहित पुलिस पुलिस शामिल थे.श्रम विभाग के द्वारा छापेमारी किए जाने से रानीगंज स्थित बस स्टैंड के कई होटलों में अफरा -तफरी का माहौल देखने को मिला. धाबादल के द्वारा तीन बाल श्रमिक को विमुक्त करवाया गया.विमुक्त करवाए गए बाल श्रमिकों में एक बाल श्रमिक को सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया गोला निवासी मो.शाहनवाज के रानीगंज स्थित होटल से दूसरे को रानीगंज निवासी मनीष साह के होटल से तीसरे को राजोखर निवासी जायसूज इस्लाम के होटल से विमुक्त करवाया गया है.
रानीगंज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तीन बाल श्रमिकों को तीन होटलों से धाबादल के द्वारा विमुक्त करवा गया है,मामले में आगे की कारवाई की जा रही है,लगातार धाबादल के द्वारा इस तरह का अभियान जारी रहेगा.साथ हीं उन्होंने प्रतिष्ठान के मालिकों को 18 वर्ष से कम उम्र के श्रमिकों से काम न करवाने की अपील की.





















