नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश/विवेक प्रकाश), अररिया।
बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से बुधवार की देर शाम न्यायमण्डल अररिया मे भी केंडिल मार्च निकाला गया।
केंडिल मार्च न्यायमण्डल अररिया के प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी की अगुवाई में निकला गया।
केंडिल मार्च कोर्ट केम्पस से बाहर निकलकर सुभाष बाजार होते पुनः कोर्ट केम्पस के डीएलएसए कार्यालय के समीप सम्पन हुआ।
बता दे कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन (JRC) के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 27 नवंबर 2024 से विज्ञान भवन नई दिल्ली में बच्चों में महिलाओं के बीच में जागरूकता एवं बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए किया जा रहा है।
केंडिल मार्च में जिला व सेकेंड सत्र न्यायाधीश संजय रॉय, जिला व चतुर्थ सत्र न्यायाधीश रवि कुमार, उत्पाद प्रथम विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह, उत्पाद सेकेंड विशेष न्यायाधीश संतोष गुप्ता, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसडीजेएम पार्थ, मुन्सिफ़ मो मंजूर आलम, एसीजेएम सह जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय, फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः स्कन्द राज, उदयवीर सिंह, प्रणव कुमार, विकास कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेंद्र चौरसिया, आशीष आनन्द, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास सहित वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद, एलएडीसी चीफ विनय ठाकुर, एलएडीसी डिप्युटी चीफ सोहन लाल ठाकुर व दुखमोचन यादव, एलएडीसी सहायक क्रमशः अरुणेश गौरव व सोनी कुमारी, डीएलएसए पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश व मो परवेज आलम सहित डीएलएसए के कर्मिगण व कई पीएलवी उपस्थित दिखे।






















