नज़रिया न्यूज़, (विकास प्रकाश/विनीत प्रकाश), अररिया।
न्यायमण्डल अररिया मे पदस्थापित सभी छह सेकेंड क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास को फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया है.
यह आदेश पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर हुआ है.
इस बात की जानकारी प्रभारी प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के हवाले से जिला जज सिरिस्तेदार सह प्रशासन प्रभारी श्याम बिहारी सिंह ने दी है.






















