**आक्रोशित लोगों ने किया घण्टों सड़क जाम
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के काली चौक स्थित एस एच 28 फ्लाय ओवर के समीप बीती सोमवार की देर रात को हथियारबंद बदमाशों ने टेम्पों स्टैंड संचालक को गोली मार कर हत्या कर दिया। गोली की आवाज सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी पंचायत वार्ड 14 निवासी स्व रामा राय के पुत्र अशोक राय उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई।
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन एवं पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के काली चौक स्थित फ्लाई ओवर के समीप जमीन खरीद कर घर बनाकर हमलोग सभी परिवार रहते हैं।मेरे पिताजी महिसारी चौक स्थित टेंपो स्टैंड संचालन का काम करते हैं।आज देर शाम को महिसारी चौक से घर आ रहे थे कि घर से कुछ दूरी पहले उक्त घटना स्थल पर घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया।
जिससे वह वहीं पर गिर गए। गोली की आवाज सुन कर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गये।
थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
वंही पोस्टमार्टम कराने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी चौक पर मृतक के शव को रखकर लगभग चार घन्टे सड़क जाम कर दिया।सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।साथ ही मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि 20 हजार रुपये एवं पंचायत के मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये देकर सड़क जाम को समाप्त कराया।
इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को लेकर दलसिंहसराय के एसएच 88 फ्लाय ओवर के समीप शव को रखकर गाड़ी के टायर में आग लगाकर पुनः सड़क जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।राहगीरों ने रास्ते बदलकर जाते देखे गए।
मौक पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा एवं दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने दलबल के साथ पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम को समाप्त कराया।
घटना को लेकर बताया जाता है कि घर के निकट ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।साथ ही कई लोगों के द्वारा जितनी मुंह उतनी बात तरह तरह की बात करते देखे गए।
वंही भीड़ में पहुंचे सीपीआई के नेता एवं एडवा नेत्री नीलम देवी ने तो पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस तरह की हत्या की घटना की घोर निंदा करती हूं और मुझे जहां तक मालूम हुआ कि जमीनी विवाद चल रहा था जिसका पूर्व में भी थाने को आवेदन दिया गया था।थाने की पुलिस के द्वारा जमीनी विवाद में कम्परमाइज करने की दबाब की बात भी सामने आ रही है।जो बिल्कुल ही गलत है।यहां की पुलिस शराब के जरिये शिर्फ पैसा कमाने के लिए लगी रहती है। पुलिस जनता के हक में नहीं है।इसलिए हमलोग जिला कप्तान से मांग करते हैं कि दलसिंहसराय के थानाध्यक्ष एवं डीएसपी को अविलंब हटाया जाए।नहीं तो दिनप्रतिदिन हत्या, चोरी सहित अन्य घटनाएं बढ़ रही है।
इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है।आवेदन के आलोक में कार्रवाई करेंगे।इनलोगों के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद एक महिसारी चौक पर एवं दलसिंहसराय कालीचौक पर सड़क जाम किया गया है।पुलिस के द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, इसके बाद सड़क जाम को हटाया गया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक पर जिसने भी गोली चलाई है, उसपर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
किशनगंज, बिहार -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो कैंसर का पता लगाने के लिए चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए…
*किशनगंज, बिहार* -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें...






















