नज़रिया न्यूज, (विकास प्रकाश/विवेक प्रकाश), अररिया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायमण्डल अररिया परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर जिला व प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अगुवाई में न्यायिक पदाधिकारियों व कोर्टकर्मियो ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया।
अध्यक्षता करते हुए जिला व प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने सबो को संविधान मे लिखी बातों पर चलने की शपथ भी दिलवाये।
मौके पर जिला व सेकेंड सत्र न्यायाधीश संजय रॉय, जिला व चतुर्थ सत्र न्यायाधीश रवि कुमार, उत्पाद प्रथम विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन सिंह, उत्पाद सेकेंड विशेष न्यायाधीश संतोष गुप्ता, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसडीजेएम पार्थ, मुन्सिफ़ मो मंजूर आलम, एसीजेएम सह जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय, फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट
क्रमशः स्कन्द राज, उदयवीर सिंह, प्रणव कुमार, विकास कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेंद्र चौरसिया, आशीष आनन्द, सेकेंड क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास के अलावा कोर्टकर्मी
सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश व डीएलएसए के सहायक क्रमशः नीरज कुमार झा व शेखर कुमार आदि मौजूद दिखे।






















