अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 25नवंबर।
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के काम के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा किया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना किसी जांच या दोनों पक्षों को विश्वास में लिए जल्दबाजी में कार्रवाई की।
” राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण”
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “संभल, उत्तर प्रदेश में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने संवेदनशील मामले में बिना दूसरा पक्ष सुने, बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए प्रशासन ने जिस तरह हड़बड़ी के साथ कार्रवाई की,वह दिखाता है कि सरकार ने खुद माहौल खराब किया। प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया और कर्तव्य का पालन भी जरूरी नहीं समझा।
किशनगंज, बिहार -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो कैंसर का पता लगाने के लिए चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए…
*किशनगंज, बिहार* -लंबे समय तक खांसी, शरीर में गांठ, असामान्य रक्तस्राव या वजन में अचानक कमी जैसे लक्षण दिखाई दें...






















