करौदीकलां- सुल्तानपुर :प्रशासन में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार मिटाना सूचना अधिकार अधिनियम का लक्ष्य है: वीरेंद्र वत्स, राज्य सूचना आयुक्त
अरुण सिंह, विशेष संवाददाता, नजरिया न्यूज ब्यूरो, आरएलएस कांवेंट स्कूल शहाबुद्दीनपुर, करौदीकलां, 25नवंबर।
प्रशासन में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार मिटाना सूचना अधिकार अधिनियम का लक्ष्य है। यह बात राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स ने कही। वे सुलतानपुर जिले में स्थित आरएलएस कांवेंट स्कूल शहाबुद्दीनपुर,करौदीकला में सूचना का अधिकार विषय पर 23नवंबर को आयोजित कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा:समय का सदुपयोग ही सिद्धि का मूल मंत्र है।सत्य की नाव हिलती है,डोलती है,पर कभी डूबती नहीं है।सपना, संकल्प, समर्पण, समय का सदुपयोग, सतत प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
समाज की हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा: समाज में जातिवाद जहर है जिसमें घुट-घुट के लोग मर जाएंगे। उन्होंने कहा: समाज तभी आगे बढ़ेगा जब जातिवाद खत्म होगा।भैदभाव मिटाकर सभी को एकजुट होना चाहिए।
शुभारंभ में उन्होंने सूचना के अधिकार का उपयोग करने की सलाह सभी लोगों को दी। उन्होंने कहा: सूचना का अधिकार कानून आम आदमी के भलाई के लिए है। इस कानून की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए।
राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स ने अधिकारियों को अपना संदेश देते हुए कहा:
जनसूचना मांगने पर जवाब नहीं देने वाले अधिकारी शक के दायरे में आ जाते हैं। सवालों पर चुप्पी साधने से समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेतीं हैं।
उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ सूचना का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित करने के विचार की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक सह विद्यालय प्रबंधक अरुण सिंह की उन्होंने प्रशंसा की।
कार्यशाला का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ और समापन स्कूली बच्चों में पुरस्कार वितरण से हुआ।
बीडीओ प्रमोद पांडेय,नायब तहसीलदार अनिल सिंह तथा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम में मौजूद थे। प्रबंध निदेशक सुनील कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि, अतिथि, अभिभावकों व प्रशासन की सहभागिता पर हृदय से आभार जताया।




















