समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
जिले के अनिल ज्वैलर्स में हुई लूट एवं लगातार अन्य शहरों में हो रहे लूट,हत्या के बाद दलसिंहसराय के सर्राफा व्यवसायी काफी चिंतित और दहशत में नजर आ रहे हैं। ज्ञात हो कि बीते शनिवार की संध्या को समस्तीपुर जिला के अनिल ज्वैलर्स से अपराधियों ने करोड़ो की संपत्ति लूट की घटना को अंजाम दिया था।उक्त घटना को लेकर दलसिंहसराय के सर्राफा व्यवसायियों ने सोमवार को स्थानीय मैन बाजार स्थित गार्डन के प्रांगण में सर्राफा संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया।उक्त बैठक में शहर के सभी स्वर्ण व्यवसायी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा , पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन की मौजूदगी में सभी सर्राफा व्यवसायों ने सुरक्षा की गुहार लगाई।साथ ही सुरक्षा नही मिलने पर शहर से पलायन करने की बात कही। उपस्थित पुलिस पदाधिकारी सभी सर्राफा व्यवसायीयों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया और शहर को अपराधमुक्त रखने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता प्रकट की। मौके पर बैठक में संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार ठाकुर ,हरिओम प्रसाद,सुनील कुमार बमबम,आशीष कुमार गोपू,रजनीश कुमार,संजय कुमार मिट्ठू, गुलाब बॉम्बे वाला,गोपाल ठाकुर,मुकेश ठाकुर,उमेश ठाकुर,शम्भू सोनी,परमजीत कुमार,आकाश सोनी,सुनील कुमार,उमानाथ प्रसाद,साथ ही सैकड़ो सर्राफा व्यवसायी मौजूद थे।
अररिया – फर्जी पंचनामा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, सीओ से जांच की मांग
नजरिया न्यूज़,अररिया। कुमार श्रीवास्तव। जिले के मिर्जाभाग बेलबा वार्ड संख्या-03 में जमीन से जुड़े एक विवादित मामले में पीड़ित पक्ष ने...





















