नज़रिया न्यूज अररिया। हीरा गुप्ता। एस एस मार्शल आर्ट एकेडमी अररिया के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा , अररिया कॉलेज के शिक्षकों द्वारा खिलाड़ीयों को राज्य स्तरीय थांग -टा मार्शल आर्ट प्रतिभागी तथा राष्ट्रीय स्तरीय थांग -टा प्रतिभागी तथा राष्ट्रीय रेफरी संतोष कुमार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
तथा उत्तराखंड में जनवरी में सब जूनियर तथा सीनियर में भाग लेने वाले खिलाड़ी जैसे बालिका वर्ग में ज्योति, खुशबू, इशिका, ईशा ,अदिति, कारनीला , को जानवी तथा बालक वर्ग में विकाश, दिवाकर, राज निहाल, संतोष कुमार उज्वल भविष्य की शुभ कामना दिया गया l खेल पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रदेश देश की उन्नति युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है उसके लिए युवा वर्ग तंदुरूस्त नशों से दूर हो तभी युवा इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकता है। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके साथ युवा जहां एक ओर अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं वहीं इससे मानसिक रूप से भी युवा तंदुरूस्त रह सकता है।
एस एस मार्शल आर्ट के उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा ने बताया कि युवाओं को इतनी बड़ी ऊंचाई पाने के लिए किसी बड़े शहर में होना जरूरी नहीं है बल्कि युवाओं की अपनी मेहनत लगन उसे खेलों में कहीं पर भी ले जा सकती है। अररिया कॉलेज के शिक्षक डॉ. अमरेश श्रीवास्तव, डॉ सफीक, डॉ राजेश कुमार, डॉ नोमान हैदर, डॉ सुलोचना कुमारी, कहां कि युवाओं, युवतियों को हर प्रकार से मदद किया जायेगा l
पिपरा विजवार में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या छह में सोमवार की सुबह एक 38...






















