- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में वार्षिक दिवस समारोह मनाया गया
नज़रिया न्यूज़ अररिया। हीरा गुप्ता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में वार्षिक दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण के साथ वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की शैक्षिक, खेल और सह-पाठ्यगामी गतिविधियों में उपलब्धियों का उल्लेख किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, संगीत और क़व्वाली शामिल थे। जिलाधिकारी अनिल कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भावी भविष्य हैं। आज जो छात्र अपनी मेहनत और लगन से पढ़ रहे हैं। खेलकूद और अन्य क्रियाकलापों में भाग ले रहे हैं वह भविष्य में अवश्य कामयाब होंगे। समारोह में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए।
विगत वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्राथमिक वर्ग में टैगोर सदन तथा उच्चतर माध्यमिक वर्ग में रमन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।अंत में वरिष्ठ शिक्षक ललित मोहन ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।






















