- अररिया जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 116 वां संस्करण सुना गया।
- सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि इस बार मन की बात कार्यक्रम युवाओं पर केंद्रित था।
- प्रधानमंत्री जी ने देश के युवाओं के हित में नई राह प्रशस्त की है और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं ‘युवा दिवस’ के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ ‘विकसित भारत Young Leaders Dialogue’ में शामिल होने का आह्वान किया है।
- सांसद ने जिले के होनहार युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
नज़रिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
युवाओं पर केंद्रित था मोदी के मन की बात- सांसद*
जिला भाजपा कार्यालय अररिया में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा जी की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 116 वां संस्करण सुना गया। कार्यक्रम में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित जिला भजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। मन की बात कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सांसद ने कहा कि इस बार मन की बात कार्यक्रम युवाओं केंद्रित था। प्रधानमंत्री जी ने देश के युवाओं के हित में नई राह प्रशस्त किया है। इसके लिए युवाओं की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ, प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी युवाओं से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं ‘युवा दिवस’ के मौके पर पर 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ ‘विकसित भारत Young Leaders Dialogue’. में शामिल होने का आह्वान किया है। मैं जिले के होनहार सभी युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करता हूं।
गोधरा कांड की सच्चाई दिखाती है फ़िल्म साबरमती रिपोर्ट- सांसद
गोधरा कांड पर बनी हालिया रिलीज़ फ़िल्म साबरमती रिपोर्ट का जिला भाजपा कार्यालय में प्रसारण किया गया, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा जी की उपस्थिति में आयोजित इस प्रसारण समारोह सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ समाजसेवी अजय झा एवं फ़िल्म जगत के जाने माने कलाकार फूल सिंह जी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फ़िल्म की झलक देखने के पश्चात सांसद ने कहा कि देश की जनता को सच जानना ज़रूरी है, खासकर उन सबके लिए जो झूठ को सच मानते रहे। गोधरा कांड पर फेक नैरेटिव को उजागर करती साबरमती रिपोर्ट देखकर जानने का मौका मिला की कैसे अब तक झूठ को सच बनाकर बेचा गया। ज़रूर देखिए और जानिये कैसे एक वर्ग आपकी भावनाओ से अब तक खेलता रहा… जो सच जानना और समझना चाहते हैं वो इस फ़िल्म को जरूर देखें।
फ़िल्म जनत में मिथिला की पहचान बना रहे फूल सिंह को सांसद ने किया सम्मानित
मैथिली भाषा और मिथिला की परंपरा को रुपहले पर्दे पर परोसने वाले मिथिलांचल की माटी के लाल, कलाकार निर्देशक फूल सिंह को जिला भाजपा परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फूल माला के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि ये हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का क्षण है कि फ़िल्म जगत में मिथिलांचल की माटी का आयाम गढ़ रहे फूल सिंह जी आज अररियावासियों के बीच है, जिलावासी उनकी कला का प्रशंसक होने के साथ उन्हें अपना गौरव भी मानती है, फूल सिंह जी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के हाथों भी सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान समारोह में परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी अजय झा जी, एवं जिला भाजपा परिवार के कई कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।






















