कुशेश्वरस्थान :
तीन दिवसीय मुहर्रम का पर्व दोनों प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ परम्परागत रूप से अलग अलग मनाया जा रहा है। पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को गम्हारा का रश्म पूरा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मुहर्रम कमिटी के अखाड़ों से ताजिया के प्रतिक झंडा को लाठी डंडे के साथ भव्य जुलूस निकाले गए। जुलूस मुहर्रम कमिटी के प्राप्त लाइसेंस में निर्धारित रूट एवं सीमा तक पहुंच कर वापस मुहर्रम के अखाड़े पर लौट आए। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने जगह-जगह हैरतअंगेज नुमाइशी खेलों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर रहा था। इससे पहले बीती सोमवार को मुहर्रम कमिटी की ओर से चौकी मिलान की रश्म पूरा किया गया। जिसमें विभिन्न अखाड़ों के आए चौकी को कई अखाड़ा से आए चौकी को सौहार्दपूर्ण माहौल में आपस में मिलान किया गया। बुधवार को ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुहर्रम के सभी कार्यक्रम पुलिस के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी ताजिया जुलूस में दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा एवं सद्भावना पूर्वक मनाने का अपील करते हुए लोगों को अपवाहों से बचने की अपील किया।
दरभंगा / कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर न्यास समिति भंग।
नजरिया न्यूज़ / दरभंगा। श्री बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर न्यास समिति को बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष...