संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा गांव के वार्ड संख्या तीन में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता उम्मति ने सात लोगों के खिलाफ पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना बीते आठ अक्टूबर की बताई जा रही है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपितों में मो. आफाक, जहां आरा, सोहराब, बदरू, साकिब, फिरदोस और शाहनवाज शामिल हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी आरोपित एक साथ आए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें जमीन पर पटककर मारपीट की गई। साथ ही, उनके शरीर पर पहने कपड़े को फाड़कर अर्धनग्न कर देने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़िता के अनुसार, जब उनकी बेटी उन्हें बचाने के लिए पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस मामले में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी दी।





















