नज़रिया / कुशेश्वरस्थान पूर्वी।
अंचल क्षेत्र के नदी थाना अंतर्गत गोबराही गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बालक की पहचान गोबराही गांव निवासी रविन्दर कुमार राय के पुत्र रियांश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रियांश कुमार अपने कुछ सहपाठीयों के साथ गांव के समीप स्थित नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मासूम बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक रियांश दो भयो एवं एक बहन में सबसे बड़ा भाई था मृतक के पिता रविन्द्र प्रदेष में मजदुरी करता है और माँ पूजा देवी का रो रो कर बुरा हाल है माँ रोते रोते बेहोश हो जाती है और जब होश में आती है तो चिल्लाती है की बेटा रियांस कहा चला गया फिर बेहोश हो जाती है। नदी थाना अध्यक्ष शुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है।






















