- रेखा अग्रवाल की टीम ने किया आयोजन, सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने लिया हिस्सा।
नजरिया न्यूज़ अररिया। रचना कुमारी।
श्री लक्ष्मी बुटीक एंड हैंपर वर्ल्ड की ओर से अररिया जिला अंतर्गत शिवपुरी स्थित विजय वंदना मैरिज हॉल परिसर में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय नजर आईं।
डांडिया नाइट के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। सभी ने अलग-अलग गानों के साथ-साथ मां दुर्गा के भक्तिमय गीतों पर जमकर डांडिया खेला और नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एक-दूसरे के साथ ताल मिलाकर डांडिया खेला और इस यादगार शाम का आनंद उठाया। आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।
अररिया में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मबल की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ मां दुर्गा के गीतों पर नृत्य करते हुए अपनी भागीदारी निभाई। आयोजन में शामिल लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की। डांडिया नाइट ने नवरात्र के माहौल को और भी भक्तिमय, उल्लासपूर्ण और यादगार बना दिया।




















