समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बकरीद का त्यौहार को लेकर सोमवार को दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय समेत सभी गांवों के ईदगाह एवं मस्जिदों में बहुत शिद्दत के साथ ईद उल-अज़हा की वाजिब नमाज अदा की गई। सभी ईदगाह मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमात के साथ नमाज़ पढ़ी।वंही मौके पर प्रशासन के द्वारा ईदगाह, मस्जिदों और चौक चौराहों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था देखे गए। इसी दौरान सभी लोगों ने नमाज अदी की। नगर परिषद के नवादा स्थित मस्जिद में काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा किया।वंही नमाज अदा करने के बाद लोगों से गले मिलकर आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने एवं त्याग का संदेश दिया।
साथ ही सभी एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हुए कहा कि ईद उल-अज़हा(बकरीद) का पर्व हमें आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने एवं त्याग का संदेश देता है। मैं इस मुबारक मौके पर दुआ करता हूँ कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, अमन चैन और खुशियां आए।
बताया जाता है कि बकरीद पर बकरों की कुर्बानी देने की परंपरा शुरू से चली आ रही है। जिसका निर्वहन करते हुए हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में उनकी सुन्नत को जिंदा करने के लिए तीन दिनों तक बक़रीद का पर्व मनाया जाता है। वहीं इस दिन परिवार के सबसे बड़े सदस्य के द्वारा बकरीद की कुर्बानी दी जाती है।
अररिया – खैरा चंदा में रसगुल्ला निर्माण इकाई पर उठे सवाल, मिलावटी मिठाई बनाने की शिकायत जांच की मांग
मिन्टू राय नज़रिया न्यूज़ अररिया। नरपतगंज/अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा चंदा, वार्ड नंबर 4 में प्राथमिक विद्यालय एवं बजरंगबली...















