संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
एक महीने के भीतर शिविर में प्राप्त सभी लंबित समस्याओं का किया जाएगा समाधान, बीडीओ कुमार अनिकेत ने दिया भरोसा पलासी प्रखंड क्षेत्र की कुजरी पंचायत में मंगलवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सरकार की महत्वाकांक्षी पहल के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पलासी प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ कुमार अनिकेत ने की। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनके समाधान की मांग की।शिविर में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जमीन से संबंधित मामले, बिजली, राशन
कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्टॉल पर पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निष्पादन की दिशा में पहल की। कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी अधिकारियों को सौंपे।इस अवसर पर बीडीओ कुमार अनिकेत ने कहा कि सरकार की ओर से आयोजित सहयोग शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एक जगह उपस्थित कर आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शिविर में जिन लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हो पाया है, उनकी समस्याओं को लंबित रखते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। ऐसे सभी मामलों का एक महीने के भीतर निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें।बीडीओ ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी शिकायतें रखने का अवसर मिल रहा है और विभागीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी आसान हो रही है। शिविर में वीडियो कुमार अनिकेत अंचल अधिकारी अंशु कुमार सिंह थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार अख्तर आलम अनुराग विश्वास कुमुद सिंह चंदन कुमार निधि कुमारी बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





















