नजरिया न्यूज़, सहरसा (बिहार)। विकास कुमार।
सहरसा की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर विवादों में है। ताजा मामला सिविल सर्जन कार्यालय का है, जहां सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद पर उर्मिला प्राइवेट लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर समीर कुमार गुप्ता ने थप्पड़ मारने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
वीडियो – सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद
समीर कुमार गुप्ता के अनुसार, वह डाटा एंट्री ऑपरेटरों की उपस्थिति से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे थे। इसी दौरान रजिस्टर मांगने को लेकर विवाद हुआ और कथित तौर पर सिविल सर्जन ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
हालांकि, सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि न तो धक्का-मुक्की हुई और न ही मारपीट की गई। फिलहाल मामले में किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।





















