- लखनऊ – चार करोड़ मतदाताओं का नाम एसआईआर के दौरान काटा गया है, ये आपके मतदाता हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज, 6नवंबर 2026।
एसआईआर की खामियों पर
जोरदार बहस सोशल मीडिया में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से ही जारी है,जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसआईआर से आहत मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम जुड़ गया है।लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में परिचर्चा आयोजित करने की चुनौती दी गई है। इस चुनौती को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा जवाब दिया गया है -हम लोकसभा में परिचर्चा कराने के लिए तैयार हैं। इसी विषय पर वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार ने 6 नवंबर 2026 को वीडियो रिपोर्ट जारी किया है
जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में कराए गए एसएसआई पर सवाल खड़ा किया गया है – चार करोड़ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है,ये आपके मतदाता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह जानकारी पार्टी की बैठक में दे रहे थे। वीडियो में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई परिचर्चा आयोजित करने की दी गई चुनौती, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में विशेष परिचर्चा आयोजित कराने की जानकारी को विशेष रूप से लबरेज किया गया है।
*ख्यातिलब्ध पत्रकार रविश कुमार का वायरल वीडियो*





















