अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, नजरिया न्यूज, 16जून।
संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को वाराणसी के पिंडरा तहसील में एक फरियादी ने कानूनगो और लेखपाल पर 60,000 रुपये लेकर पैमाइश करने की शिकायत एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से की। एसडीएम ने इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंपी। पिंडरा तहसील में 111 मामले आए, जिसमें महज 17 मामलों का ही निस्तारण हो सका।





















