संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने और जबरन शारीरिक शोषण का आरोप पलासी थाना क्षेत्र के पिठा गांव के वार्ड संख्या 14 में एक महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने, जबरन शारीरिक शोषण करने और 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता ने पलासी थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। ने अपने पड़ोसी ऋषि कुमार मंडल (32), पिता काडू मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसके पति बाहर काम करते हैं। इसी दौरान आरोपी करीब दो वर्ष से उसे परेशान कर रहा था।पीड़िता का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी चुपके से उसके घर में घुस आया और डराकर उसके साथ जबरदस्ती की। इस दौरान मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उस पर दबाव बनाया गया।महिला के अनुसार, जब उसने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उसे और धमकाया जाने लगा। आरोप है कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग भी की गई। बाद में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी घर आकर उसे धमकाता था और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर परेशान किया जा रहा था मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषि कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायाधीश में अररिया भेज दिया गया है





















