संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने, कपड़े फाड़ने और चांदी का हार छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुजरी वार्ड संख्या 03 निवासी नरगीश (45) ने पलासी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे की है। नरगीश ने आरोप लगाया है कि वह अपने बाड़ी में थी। इसी दौरान गांव के अब्दुल अलिम उर्फ केला, उसकी पत्नी बीबी अफरोजा और कुजरी वार्ड संख्या 02 निवासी रुकसार जमीन विवाद को लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।सिर पर कुदाल से वार करने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और लाठी-डंडे, लात-मुक्के तथा कुदाल से हमला किया गया। इस दौरान अब्दुल अलिम ने कुदाल से वार कर उसका सिर जख्मी कर दिया। मां को बचाने पहुंची उसकी बेटी मसूदा के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि बीबी अफरोजा ने लाठी से वार कर उसके हाथ को सूजा दिया।कपड़े फाड़ने और चांदी का हार छीनने का आरोप नरगीश ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और गले में पहना करीब छह भर चांदी का हार छीन लिया गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।





















