समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद दलसिंहसराय की ओर से रविवार को कॉमरेड चन्दू राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सर्वप्रथम कॉमरेड राम बिलास शर्मा ने शोक सभा का प्रस्ताव पेश किया गया।शोकसभा में कॉमरेड अतुल कुमार अनजान एवं ब्रज किशोर पांडेय प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य एवं जिला में कई साथियों के निधन पर दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रधांजलि दी गई।
बैठक में नवीकरण भर्ती लोक सभा चुनाव 2024 पर समीक्षा की गई।साथ ही भीषण गर्मी में नल जल संकट पर विस्तार से चर्चा की गई एवं इस सम्बन्ध में एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया। मौके पर बैठक को सहायक अंचल मंत्री शंकर राम, राम बिलास शर्मा, शम्भू चौधरी, महेश्वर राम, सुभेन्द्र कुमार, तिरपित राय, उमेश राम, राम सेवक दास आदि ने सम्बोधित किया।
अररिया – अररिया में 4451 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...




















