समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय से समस्तीपुर जाने वाले मार्ग पर कोनैला गांव के समीप मध्य विद्यालय स्थित तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने रविवार को एक 9 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया।जिससे बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।अगल बगल के लोगों को दौड़ते देख स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर समस्तीपुर की ओर फरार हो गया।
मृतक की पहचान कोनैला गांव के अनिल शर्मा की 9 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी के रूप में की गई।इसीक्रम में घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया।सड़क मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।इस चिलचिलाती धूप में दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।जिससे इस तेज धूप में भी लोग पैदल अपने गंतव्य तक जाने लगे।इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन मौके पर पहुंच कर जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों की सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर लगभग दो घण्टे बाद सड़क जाम को समाप्त कराया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली तत्काल 20 हजार रुपये की राशि दिया।वंही घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका मासूम बच्ची अपने घर से सड़क पार कर दुकान जा रही थी कि तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया और समस्तीपुर की ओर फरार हो गया।
वंही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि भाग रहे स्कॉर्पियो चालक को लोगों कुछ दूरी तक पीछा किया लेकिन चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार कर समस्तीपुर की ओर फरार हो गया।
वंही थाने की पुलिस ने बच्ची की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पलासी – पलासी में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, कच्चे घर उजड़े, फसल बर्बाद, बिजली-ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया। पलासी थाना क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी...






















