समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 डैनी चौक स्थित शुक्रवार की देर शाम को एक सीएनजी गैस से भरे लोड टैंकर के पाइप टूट गई और तेजी से गैस लीक करने लगा।देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा तफरी मच गया।
बताया जाता है कि उक्त ट्रक सीएनजी गैस रिफिल कराकर हाजीपुर के किसी पंप पर जा रहा था।इसी दौरान उक्त घटना स्थल पर अचानक से गैस पाइप टूट गया और बहुत ही तेज आवाज करते हुए गैस लीक करने लगा।वंही घन्टो बाद ट्रक से गैस खत्म होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।मौके पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने घटना का जायजा लिया।
कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
नजरिया न्यूज़, कुआरी /अररिया। कुर्साकांटा प्रखंड की कुआरी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश...






















