पलासी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े नौ मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से दो मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया, जबकि शेष सात मामलों में आगे की सुनवाई की जाएगी।जनता दरबार में अंचलाधिकारी अंशु कुमार सिंह और पलासी थाना के एएसआई रोशन कुमार ने संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर विवादों के समाधान का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने भूमि विवादों को आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से सुलझाने पर जोर दिया।इस मौके पर अंचलाधिकारी अंशु कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे।
पलासी में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का मामला, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना को लेकर...





















