अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। किशोरी के परिजनों ने पलासी थाना में लिखित आवेदन देकर चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि किशोरी के साथ गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद मामले से जुड़े साक्ष्यों को छिपाने का भी प्रयास किया गया। परिजनों ने आवेदन में घटना से संबंधित कई गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।मामले में जिन चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है, उनमें रिजवान अली, बीबी बदरू निशा, मो. औकत खान और राजाबुल खान शामिल हैं।पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पलासी में जनता दरबार में 9 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 2 का निष्पादन
पलासी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े नौ मामलों की सुनवाई की गई।...





















