नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार।
कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र डा कुमार आशीष के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाईन नं0-9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का गोबाइल नं० एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है। इस अभियान के तहत विगत सप्ताह 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक में कुल 1788.35 लीटर अवैध शराब, गाँजा-52.104 किलोग्राम, स्मैक-173.69 ग्राम, कोडिन सिरप-25. 9 लीटर, देशी कट्टा-01, कारतूस-02, मोटरसाइकिल-18, चार पहिया वाहन-01, मोबाइल-06 एवं नकद 181220/ रूपया बरामद किया गया है। अवैध शराब के गागले में 71 एवं सूखा नशा के गागले में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026) से अबतक कुल 86050. 298 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सिरप 4466.491 लीटर, गॉजा-8254.794 किलोग्राम, स्मैक-9391. 982 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-13202 एम०एल०, नशीला टैबलेट 325 अद्द, सिरिज-01 पैकेट, विदेश निर्मित पिस्टल-02, पिस्टल-02, देशी कट्टा-09, देशी मस्केट-01, मैगजीन 03, कारतूस-47, मोबाइल-110. चार चक्का-43, नाव-02. भारतीय मुद्रा-6591992/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/ रूपया, ट्रक 02, हाईवा 01, पासबुक 03, ATM कार्ड 01, लोहा का भट्ठी 01, इलेक्ट्रीक तराजू-04 बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 2717 तरकरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।डा कुमार आशीष ने आमजनों से अपील है कि “नशा मुक्त कोशी” अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं0-9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी व सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि सभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते हैं। आपका मोबाइल नं० एवं पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति हेतु प्रतिबद्ध है।कृपया सूचना देंकर अवश्य सहयोग करें।





















