=अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अपने आप को रखा अलग
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को
अधिवक्ता संघ दलसिंहसराय की ओर से एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट को लेकर सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखा। साथ ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।वंही अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय परिसर से होते हुए अंचल कार्यालय तक पैदल मार्च किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूर्ण रूपेण अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू करे।साथ ही सरकार से मांग की गई कि जल्द ही जिस तरह कई अन्य राज्यों में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू है,वैसे ही बिहार में भी अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू हो। क्योंकि आए दिन रोज अधिवक्ताओं के साथ मारपीट एवं उनकी हत्या की जा रही है। उनके परिवार को देखने वाला एवं मदद करने वाला भी कोई नहीं होता है। अधिवक्ता दूसरे के लिए लड़ते हैं, उनके अधिकारों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है। इसलिए जल्द से जल्द बिहार में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू हो।
अधिवक्ताओं ने एक सुर में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को ध्यान आकर्षित करते हुए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
मौके पर सभा में महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ झा, नवल किशोर सिंह, शिव शंकर वर्मा, संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार नायक, रामप्रीत दास संघ,संयुक्त सचिव प्रभात कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, राम सकल महतो, सहायक सचिव अनुज कुमार बिट्टू, सदस्य शांति कुमारी, उमेश राय, मनोज साह, मोहम्मद समीर अंसारी, जयकांत प्रसाद सिंह, संजीत सिंह, रंभा सिंह, प्रदीप राय, दिनेश कुमार, संतोष सिंह, अंकेक्षक संत कुमार राय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उदय केतु चौधरी, अभय झा, सुरेश प्रसाद, राजीव रंजन सिंन्हा, राजकुमार महतो, महेश महतो, भूषण कुमार, सतीश कुमार, विवेक कुमार, मधुकांत चौधरी, समरजीत कुमार, शोभा कांत, राय नरेश ठाकुर, उमेश ठाकुर, शिवचंद्र प्रसाद सिंह, धनेश्वर दास, सुरेंद्र राय,चंदेश्वर प्रसाद राय, उग्र नारायण कमल, अजय चौरसिया, विजय कुमार शर्मा, सुमन कुमार चौधरी, दीपक चौधरी, आकाश कुमार, सुनील सिंह, सुनील चौधरी, अर्जुन कुमार सहित संघ के सभी सदस्य मौजूद थे।
पलासी – पलासी में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, कच्चे घर उजड़े, फसल बर्बाद, बिजली-ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया। पलासी थाना क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी...






















