कुशेश्वरस्थानः
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के असामयिक निधन पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिरणी गांव में मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि स्वर्गिय मोदी बिहार की सियासत के युग पुरुष थे। उनके असामायिक निधन से बिहार में सामाजिक और राजनीतिक के क्षेत्र में अपूर्णिय क्षति हुई है। मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार झा, मदन मोहन झा, प्रकाश चौधरी, अशोक महतो, राजीव कुमार चौधरी, जटाशंकर चौधरी, विजय मुखिया, मनीष साह, सुजीत साह, महेश चौधरी, विक्रम राय, श्रवण कमती, दीपक चौधरी, मदन पासवान, कन्हैया पासवान, बबलू चौपाल सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।