नजरिया न्यूज / कुशेश्वरस्थान दरभंगा :
- उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के खेल मैदान में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- कहा कि भाजपा के 10 वर्षों के शासन काल में देश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है : तेजस्वी।
- मोदी जी को इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं मिला तो हिन्दू – मुस्लिम, हिन्दुस्तान – पाकिस्तान, मंदिर – मस्जिद, सनातन – इस्लाम के साथ मंगलसूत्र छीनने की बात कहने लगे हैं: तेजस्वी।

नजरिया न्यूज / कुशेश्वरस्थान दरभंगा।
मोदी जी के शासन में अमीर अमीर होता चला गया है और गरीब गरीब ही रह गया है। हमारा मुद्दा बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी, पढ़ाई,दबाई,सिंचाई, सुनबाई और कार्रवाई वाली सरकार होनी चाहिए। जब तक देश से भाजपा को नहीं भगाएंगे तब तक न तो बेरोजगारी हटेंगे और न ही गरीबी खत्म होगी। उक्त बातें उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के खेल मैदान में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी जी करते थे कि भाजपा सत्ता में आएगी तो अच्छे दिन लाएंगे,15 लाख रुपए सभी के खाते में जाएगा। सभी को पक्का मकान देंगे, मंहगाई, बेरोजगारी और गरीबी खत्म कर देंगे। किसानों के आय दुगुना कर देंगे। लेकिन उनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
कहा कि मोदी जी से बड़ा झुठा प्रधानमंत्री इस दुनिया में कोई नहीं है वे इतना झुठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलुआ बना देते हैं। आज भी कुशेश्वरस्थान में कोई विकास नहीं हुआ है। यहां के लोगों को बाढ़ दिनों में कादो पानी से होकर जाना पड़ता है। कहा कि भाजपा के 10 वर्षों के शासन काल में देश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। मोदी जी को इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं मिला तो हिन्दू – मुस्लिम, हिन्दुस्तान – पाकिस्तान, मंदिर – मस्जिद, सनातन – इस्लाम के साथ मंगलसूत्र छीनने की बात कहने लगे हैं। मोदी जी हमको पाकिस्तान से क्या लेना-देना हमें तो किसान, मजदूर और आम जनता से मतलब है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी 17 महीनों में पांच लाख शिक्षित बेरोजगार को नौकरी दिया, साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया।
स्वयं सहायता समूह के मानदेय को दुगुना किया। आईआईटी, टूरिज्म, स्पोर्ट्स पोलीस बनाई। एमओयू निवेशकों को बुलाकर 50 हजार करोड़ का एग्रीमेंट कराया। जिससे बिहार में निवेश आया। लेकिन इसी बीच चाचा जी पलट गए। वो बुजुर्ग हैं, कहीं भी रहे,हमारा पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। महिलाओं को प्रत्येक साल एक लाख रुपए देंगे। फ्री में बिजली दिया जाएगा। यहां धनबल का मुकाबला जनबल से हो रहा है।
उन्होंने दर्शकों से हाथ उठाकर इंडिया गठबंधन के स्थानीय व युवा कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी को विजय बनाने का अपील किया। समय अभाव के कारण वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को सभा के संबोधन करने का भी मौका नहीं मिला और वो बिना कुछ कहे 5 बजे तेजस्वी के साथ मंच से नीचे उतर गए। सभा की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव एवं मंच का संचालन राजद के पूर्वी प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बब्लू यादव ने किया।
सभा को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी,राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम मणि शर्मा, प्रदेश महासचिव राम शंकर शर्मा, शंकर कुमार झा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी एवं राम भजन यादव, सीपीएम के ललितेश्वर पासवान,राम अनुज यादव, सज्जन राय,राजद के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, जयप्रकाश नारायण पासवान,प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राय, सुनील कुमार सुमन, सोनू कुमार पासवान, अब्दुल कैयूम फारूकी,सीपीआई के ब्रजभूषण सिंह सहित इंडिया गठबंधन के अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।























