- कोर्ट ने उन्हें 2 जून को वापस सरेंडर करने को कहा है
- अब पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा-जो अन्याय, अत्याचार और तानाशाही है देश के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की, उसका अंत होगा:सांसद संजय सिंह
प्रतिभा सिंह/मीरा प्रवीण वत्स,नजरिया न्यूज संवाददाता, नई दिल्ली, 09मई।
21 मार्च से हिरासत में चल रहे अरविंद केजरीवाल अब दो जून तक लोकसभा चुनावों में प्रचार कर सकेंगे।
अंतरिम जमानत की घोषणा करते हुए कोर्ट ने कहा कि वो केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले पूरे मामले की सुनवाई जल्द ही ख़त्म करेंगे।
अदालत ने कहा, ”हम जल्द ही सुनवाई कर, इस केस की पूरा करने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि अभी लिखित आदेश आना बाकी है, उसके बाद ही अंतरिम जमानत की शर्तों के बारे में पता चलेगा।
*जमानत पर खुशी:*
कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।
ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे ये देखकर बहुत ख़ुशी मिली है कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत मिल गई है।मौजूदा चुनावों के संदर्भ में ये बहुत मददगार होगी।
वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को देश में तानाशाही शासन के ख़िलाफ़ राहत मिलना बदलाव की हवा का बड़ा संकेत है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सच बोल रहे थे और बीजेपी को यही पसंद नहीं है।
आदित्य ठाकरे ने कहा, “भारत के लिए इंडिया गठबंधन और अरविंद केजरीवाल को इससे और शक्ति मिलेगी। हम अपने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करके रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम ज़मानत दी है।लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के लिए ज़मानत याचिका दायर की थी।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और कथित शराब नीति घोटाला मामले में ज़मानत पर रिहा संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने पर कहा है, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
एक बयान जारी कर संजय सिंह ने कहा, “सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक और स्वागत योग्य फैसला है।अब पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा. जो अन्याय, अत्याचार और तानाशाही है, देश के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की, उसका अंत होगा।






















