नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
महिला जब गर्भवती होती है तभी से ही गर्भस्थ शिशु के देखभाल की जिम्मेदारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लोगों की हो जाती है इतना ही नहीं सरकार द्वारा सभी बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए टीके काफी कीमती होते हैं। तथा मुक्त में दिए जाने वाले सारे टीके नवजात शिशुओं के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि जब तक जीवन है बड़ी-बड़ी कई बीमारियां बच्चों को कोई नहीं हो सकती। इन गंभीर और जानलेवा रोगों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण को जरूरी बनाया गया है। उक्त बातें कटिहार से आए डबलुएचओ के चिकित्सक सुभान अली ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित एएनएम एवं अन्य चिकित्सा कर्मी और पदाधिकारी की बैठक में कही।
बता दें कि अनुमंडलीय अस्पताल के सभा कक्ष में डबलु एच ओ के तत्वावधानें आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एएनएम,सीएचओ इत्यादि लोगों कि बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अनुमंडलीय उपाधीक्षक एम ए उस्मानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया । वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला से सीएमओ सह डबलुएचओ के डॉ सुभान अली, एमएमसी यूनिसेफ के नलिन आनंद शामिल रहे । वहीं डॉ सुभान अली ने उपस्थित एएनएम एवं सीएचओ को जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना रहे छूट नहीं
क्योंकि यह टीका बच्चों को अनेक बीमारियों से बचाता है। वहीं यूनिसेफ के ननिल आनंद ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि नियमित टीकाकरण के सुदृढीकरण हेतू स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया इसका उद्देश्य है कि क्षेत्र में टीकाकरण नियमित रूप से हो और हर कोई पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करें, एक भी बच्चा उक्त टीकाकरण के लाभ से बच्चेत ना रहे।
वहीं इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल के प्रबंधक सद्दाम हुसैन, स्वास्थ्य प्रबंधक मलिक नोऐद इस्लाम ,डबलुएचओ के मॉनिटर सुजीत कुमार, यूनिसेफ के मुशाहिद हुसैन, भंजन पोद्दार, आदि प्रखंड के सभी एएनएम एवं सीएचओ मौजूद रहे।






















