संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को अररिया के जिलाधिकारी विनोद कुमार दुहन ने पलासी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामनगर पंचायत के ग्यासपुर पोखर एवं पकड़ी पोखर तथा पलासी काली मंदिर पोखर सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई, पहुंच पथ तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने छठ
महापर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।जिलाधिकारी ने घाटों पर की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। छठ पूजा के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और
स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही गई।इस निरीक्षण के दौरान एसडीओ नवनील कुमार, पलासी बीडीओ अनिकेत कुमार, सीओ अंशु कुमार सिंह, पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष रूबी शोएब सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे।



















