नजरिया न्यूज़,अररिया। महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले नौ मोबाइल, एक लैपटॉप और दो डिजिटल फिंगर क्लोन डिवाइस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 नवंबर को करहरा वार्ड संख्या-10 निवासी मो. हसनैन के घर पर साइबर ठगी की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद महलगांव थाना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मो. राफिक (22), मो. हसनैन, मो. सालिक (28) और शम्स कमर (25) को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, अशरफ उर्फ गुलाब (22) और कौनेन (21) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इस मामले में महलगांव थाना कांड संख्या 216/26 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने किया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।














